संजय राऊत जितने कम अक्ल राजनेता महाराष्ट्र में कोई नहीं– आनंद परांजपे

गर राऊत सचमुच भारत – पाक मैच का विरोध करना चाहते है, तो पहले उबाठा विधायक और एमसीए सदस्य मिलिंद नार्वेकर का इस्तीफ़ा लें
मुंबई, १४ सितम्बर
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे ने संजय राउत पर तीखा तंज करते हुए हमला साधा। राउत द्वारा एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर किए गए टिप्पणी पर परांजपे ने कहा, “संजय राऊत जितने कमअक्ल राजनेता महाराष्ट्र में कोई नहीं हो सकता।”
परांजपे ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अजित दादा को राउत जैसे व्यक्ति से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
परांजपे ने आगे यह भी कहा कि जनता को पहले इस चीज़ का जवाब दे जब उबाठा रैलियों और विजयोत्सव में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए थे।
परांजपे ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि संजय राऊत सचमुच भारत–पाकिस्तान क्रिकेट मैच का विरोध करना चाहते हैं, तो सबसे पहले मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और विधायक मिलिंद नार्वेकर का इस्तीफ़ा लेना चाहिए।