Mumbai Maharashtra

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गीत का लोकार्पण

मुंबई,“राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक महान संगठन है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है, भारतीय संस्कृति का संरक्षण करता है और समाज को सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह वक्तव्य मुंबई भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित साटम ने महाराष्ट्र भाजपा मुख्यालय में पूर्व विधायक, नगरसेवक एवं महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता अतुल शाह के अथक प्रयासों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पर रचित गीत के लोकार्पण पर कहे

अमित साटम ने आगे कहा कि, शताब्दी वर्ष के अवसर पर रचित यह गीत उस महान कार्य की सुसंस्कृत एवं प्रेरक अभिव्यक्ति है, और यह गीत आने वाली पीढ़ियों को संघ कार्य हेतु नई दिशा, प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करेगा।”अमित साटम ने ने इन गीतों की हृदय से सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि अतुल शाह ने विभिन्न अवसरों पर रचित गीतों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता उत्पन्न की है और उनके इस कार्य का तहे दिल से अभिनंदन किया जाना चाहिए।”


इन गीतों के नाम हैं: ‘अभिनंदन एवं लक्ष शुभेच्छा’ (मराठी) और ‘अभिनंदन एवं लक्ष शुभेच्छा’ (हिंदी)। यह गीत पिछले 100 वर्षों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देशभक्ति, संस्कृति, संगठन और सामाजिक कार्यों के माध्यम से किए गए अद्वितीय और सफल कार्यों का वर्णन करता है। यह गीत हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में प्रस्तुत किया गया है। इस गीत के गीतकार कवि मोहन सामंत हैं और संगीत दत्ता थिटे और स्वप्निल थिटे ने तैयार किया है।

इन गीतों की शीट और पेन ड्राइव उपस्थित गणमान्यों को भेंट की गईं।

इस अवसर पर भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय मंत्री मुकुंद कुलकर्णी, भाजपा नेता रघुनाथ कुलकर्णी, भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बान, भाजपा दक्षिण मुंबई जिला शलाका साल्वी, सनी सानप, संतोष पांडे, मुंबादेवी माधव बाग मंडल वार्ड क्रमांक 220 के अध्यक्ष सुशील राणे, साथ ही भाजपा कार्यकर्ता अनिल सुर्वे, बलवंत गायकवाड़ अश्विन आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button