Mumbai Maharashtra

मुंबई में नंदा देवी राजजात उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

*मुंबई की सामाजिक संस्थाओं में से एक उत्तराखंड फ्रेंड्स ऑर्गनाइजेशन (यूएफओ) और मूवी मैजिक एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सामूहिक बैनर तलेनंदा देवी उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम *जुहू क्लब मिलेनियम में किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मुंबई के अध्यक्ष अमित साटम ने दीप प्रज्वलित करके की।सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति के साथ उत्तराखंड की आराध्य देवी मां नंदा देवी की डोली यहां रखी गई थी और विधिवत पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत जिन्होंने अपने संबोधन में मां नंदा देवी राज जात्रा की यात्रा का संक्षिप्त में उल्लेख किया।

जो इससे पहले २०१४मे़ हुई थी और अब अगले वर्ष २०२६ में बड़ी भव्यता दिव्यता से होगी।उल्लेखनीय है कि नंदा देवी राजजात प्रत्येक बारह वर्ष में आयोजित होती है, गढ़वाल क्षेत्र से प्रारम्भ होकर कुमाऊँ तक जाती है और दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से जोड़ती है। यह पवित्र यात्रा देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा का प्रतीक है

एक ऐसी भूमि जो अपनी सरल किंतु दिव्य परंपराओं पर गर्व करती है।इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए, उत्तरांचल फ्रेंड्स ऑर्गनाइजेशन (UFO) के राजेश नेगी, प्रदीप रावत, श्रीमती विजया पंत तुली, सतीश रिखाड़ी, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, दीपक जोशी और अनेक अन्य साथियों के सहयोग से यूनाइटेड उत्तराखंड मूवमेंट की शुरुआत की है। कार्यक्रम में पुकारता चला हूं मैं के विश्वजीत चटर्जी और उनकी बिटिया फिल्म अभिनेत्री सांभवी चटर्जी उपस्थित रही।

इस अवसर पर राज्य की कई संस्थाओं के सहयोग और सांस्कृतिक कलाकारों के सहयोग से प्रेरणादायक नाटक “खंड-खंड उत्तराखंड” प्रस्तुत किया कौथिग – भव्य कौथिग” का भावपूर्ण आह्वान किया—जो उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर के एक भव्य और संयुक्त उत्सव का सपना है।*कार्यक्रम मुख्य आकर्षण*: – माँ नंदा देवी की भव्य कलश यात्रा- उत्तराखंडी लोक गायक श्री रमेश बाबू गोस्वामी स्थानीय मुंबई कलाकारों में देवकीनंदन कांडपाल, सरिता पौरेल, प्रदीप रावत, रत्ना कुंवर और मोहित ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी – इस आयोजन की परिकल्पना एवं संचालन राजेश नेगी ने किया उन्होंने कहा किया कि मुंबई में यह उत्सव केवल आस्था का पर्व ही नहीं,

बल्कि माँ नंदा देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास भी है। खासकर इन कठिन समयों में जब हिमालय—भारत के शाश्वत रक्षक—संकट से गुजर रहे हैं। यह मुंबई के प्रत्येक नागरिक से एक भावुक अपील थी कि वे एकजुट हों और अपनी-अपनी तरह से उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य के लिए योगदान दें।- कार्यक्रम में दो चेहरों को एक ही बार एक मंच पर हल्की-सी मुस्कराते खड़ा देखकर लोग काफी आश्चर्य चकित जरुर हुए जिसमें पत्रकार और मुंबई कौथिग के सर्वेसर्वा रहे केशर सिंह बिष्ट और दूसरे कौथिग के प्रमुख मनोज भट्ट एक साथ मंच पर दिखाई दिए वैसे अक्सर सामाजिक कार्यक्रमों में वे दोनों होते तो बहुत बार हैं मगर एक ही बार में मंच से बचते रहे हैं और एक दूसरे के धुर विरोधी माने जाते हैं और दोनों की अपनी अपनी डफ़ली अपना अपना राग है जिनके कारण समाज भी दो धड़ों में बंटा है।

आज दोनों को एक मंच पर देख लोगों को ठंडी आह जरुर भरी है।कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में हयात सिंह रावत, डीपीएस के प्रवीन ठाकुर, मनोज दानू, गढ़वाल मातृ मंडल के अध्यक्ष रमन मोहन कुकरेती समेत समाज के कई प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम का लुप्त उठाया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button