Blog

महानगरपालिका चुनाव महायुति के साथ लड़ेगी शिवसेना – एकनाथ शिंदे*

ठाणे  |: २६ दिसंबर  शिवसेना प्रमुख नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना लगातार मजबूत होती जा रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के वरिष्ठ नेता प्रकाश महाजन ने आज शिवसेना में प्रवेश किया।शिवसेना में शामिल होने के बाद प्रकाश महाजन ने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा पर काम करने की इच्छा के चलते उन्होंने आज शिवसेना में प्रवेश किया है।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। प्रकाश महाजन ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक कई मुख्यमंत्री हुए, जो किसी भी परीक्षा में शामिल हुए नहीं और बिना परीक्षा के ही पहले नंबर पर आ गए, लेकिन एकनाथ शिंदे इस मामले में अलग हैं उन्होंने परीक्षा भी दी और पहले नंबर पर आए।

इन्हीं शब्दों में महाजन ने शिंदे के मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल की तारीफ की।महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता निधि से इलाज पाकर स्वस्थ हुए मरीजों ने एकनाथ शिंदे को धन्यवाद पत्र भेजे हैं। इन पत्रों का वजन करीब १०० किलो है। ऐसा दृश्य आज तक महाराष्ट्र ने किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं देखा। खास बात यह है कि शिंदे ने कभी इसका प्रचार नहीं किया, यही उनका बड़प्पन है। उन्होंने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे के ढाई साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल की तारीफ वरिष्ठ नेता शरद पवार ने भी की है। शिवसेना के प्रमुख होने के बावजूद शिंदे खुद को केवल एक नेता मानते हैं, यह भी उनके व्यक्तित्व की खासियत है।इस अवसर पर प्रकाश महाजन ने कहा कि एकनाथ शिंदे ही आज के समय में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सच्चे अर्थों में हिंदुत्व की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अपने ढाई साल के कार्यकाल में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के विकास के लिए कई अहम फैसले लिए, जिससे राज्य को विकास की नई गति मिली। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रकाश महाजन का शिवसेना में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से शिवसेना को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। महायुति को लेकर पूछे गए सवालों पर एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया कि गठबंधन को लेकर सभी चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं और शिवसेना महायुति के साथ मिलकर ही महानगरपालिका चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button