*भाजपा उद्योग आघाड़ी के अध्ययन वर्ग में समझाया गया विभिन्न क्षेत्रों के गुर**उद्योग मंत्री उदय सावंत सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार समेत कई विशेषज्ञों की रही उपस्थिति*

ठाणे स्थित रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में 27 और 28 सितंबर को आयोजित भारतीय जनता पार्टी उद्योग आघाड़ी पदाधिकारियों के अध्ययन वर्ग को उत्साहजनक प्रतिसाद मिला । दो दिवसीय अध्ययन वर्गों के दौरान विशेषज्ञों ने उन्हें नीतियों, अवसरों और चुनौतियों के बारे में बताया और आगे की रणनीति पर मार्गदर्शन किया।

इस अध्ययन वर्ग का उद्घाटन शनिवार सुबह 10 बजे हुआ। इस उद्घाटन सत्र में राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने महाराष्ट्र की औद्योगिक नीति विषय पर मार्गदर्शन किया। डॉ. चेतन निरकर ने मानसिक तनाव प्रबंधन विषय पर और राज्य के सांस्कृतिक मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने महाशक्ति की ओर भारत विषय पर बारीकी से विषय वस्तु पर काफी लंबी से चर्चा की। रवींद्र उर्फ राजाभाऊ मुले ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रकल्पों और उद्यमियों की भूमिका विषय पर मार्गदर्शन दिया।



रात्रि में सफलता की कहानियों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रविवार को डॉ. उदय निरगुडकर ने विकसित भारत में उद्यमियों की भूमिका, पूर्व विधायक पाशा पटेल ने बांस उद्योग एक नए अवसर के रूप में विषय पर, डॉ. विश्वास पाठक ने अपारंपरिक ऊर्जा के अवसर एवं चुनौतियां, विवेक सिनारे ने केंद्र एवं राज्य की चुनिंदा औद्योगिक योजनाएं, तथा सुनील लोढ़ा ने उद्यमियों की सामाजिक जागरूकता विषय पर मार्गदर्शन दिया।

अधिवक्ता माधवी नाईक की उपस्थिति में यह अध्ययन वर्ग संपन्न हुआ। भारतीय जनता पार्टी के उद्योग आघाड़ी के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाकोडकर की पहल पर आयोजित इस अध्ययन वर्ग को राज्य भर के व्यापारी नेताओं का भारी समर्थन मिला।
