उत्तराखंड स्थापना के 25 वर्ष रजत जयंती पर झूमे प्रवासी

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर संगीत लोकगीतों पर झूमे लोग

ठाणे के उत्तराखंडियो़ की जागरूक संस्था देवभूमि सांस्कृतिक कला मंच ठाणे की ओर से हर साल की तरह इस साल भी उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन ठाणे लोकमान्य में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की आराध्य देवी मां नंदा देवी की और भगवान केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री- यमुनोत्री की वंदना वैदिक रीति रिवाजों से प्रारंभ हुई उसके बाद पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन में वीर शहीदों को सभी लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सांस्कृतिक संध्या का आयोजन था इसलिए विशेष अतिथियों की खूब भीड़ – भाड़ रही.समाज के वरिष्ठ समाजसेवी और ठाणे मनपा में कई बार नगरसेवक रहे महादीप बिष्ट मुन्ना सेठ, नवी मुंबई मनपा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व नगरसेवक बहादुर सिंह बिष्ट, शिवसेना सचिव राम भाऊ रेपाले, पूर्व महापौर श्रीमती मीनाक्षी शिंदे शिवसेना के वरिष्ठ पूर्व नगरसेवक एकनाथ भोईर, पूर्व नगरसेविका श्रीमती सरनाईक, शिवसेना उत्तराखंड प्रकोष्ठ के महावीर प्रसाद पैन्यूली, कांग्रेस के कर्मठ नेता अमन पप्पू बर्तवाल, आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वहीं लोक गायक किसन महिपाल ने कुमाऊनी और गढ़वाली गीतों की ऐसी शानदार शमां बांधी कि लोग जगह पर ही थिरकने लगे।इस दौरान संस्था ने कुछ छात्रों को सम्मानित और पुरस्कृत किया। वही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों को भी संस्था ने सम्मानित किया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी हयात सिंह राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद बोरा,हरीश पाठक, मुकेश मंजखोला, ललित मोहन जोशी, वंशीधर ममगांई,दुलाब सिंह गुसाईं (प्रेम) बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।

सभी अतिथियों का यथायोग्य सम्मान संस्था के संस्थापक अशोक मुरारी, श्रीमती राधा अशोक मुरारी, लोकगायक और संस्था के प्रमुख प्रदीप रावत, ने किया जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश ढौंडियाल,दया रावत, अनीता ढौंडियाल,धरम सिंह बिष्ट,मीरा चंद, अर्जुन इगराल समेत देवभूमि सांस्कृतिक कला मंच की टीम जुटी रही।