Blog

आस्था और भव्यता का संगम बना: ठाणे में अष्टलक्ष्मी महायज्ञ

आस्था और भव्यता का संगम : ठाणे में अष्टलक्ष्मी महायज्ञ ✨

ठाणे के वागले इस्टेट स्थित किसन नगर के सेठ मैदान में संकल्प प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित चैत्र नवरात्र का नवकुंडी अष्टलक्ष्मी महायज्ञ इस वर्ष भी दिव्यता और श्रद्धा के साथ आलोकित हो रहा है।

एक दशक से निरंतर यह आयोजन भक्तिभाव का केंद्र बना हुआ है।

शिवसेना उपनेता एवं पूर्व आमदार रविन्द्र फाटक तथा नगरसेविका जयश्री फाटक के सानिध्य में वृंदावन-अयोध्या से पधारे महामंडलेश्वर डॉ. संत बृजभूषण बापू एवं वेदपाठी आचार्यों की टोली द्वारा विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया जा रहा है।

व्यवस्था में दिपक वेतकर, पांडुरंग ओटी, सीमा ओटी, बाबूराव महाडिक, सुरेश कडू, अनमोल महाडिक, सोनल सोनार और भावना ठक्कर जैसे समर्पित कार्यकर्ता आधारस्तंभ बनकर योगदान दे रहे हैं।

गुड़ी पड़वा के पावन दिवस पर देवी की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ आरंभ हुए इस महायज्ञ में प्रतिदिन नए धार्मिक आयाम और जनसहभागिता इसकी विशेष पहचान है। देवी आगमन से संपूर्ण वातावरण में श्रद्धा, सकारात्मक ऊर्जा और मंगलकामनाओं का संचार हो रहा है, जहाँ समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button