Mumbai Maharashtra

दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ मनाया मोदी जी का जन्मदिन

मुंबई देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी के ७५वें जन्मदिन भाजपा के पूर्व विधायक पूर्व नगरसेवक और प्रवक्ता अतुल शाह ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय ए.के. मुंशी स्कूल, सी.पी. टैंक पंजरापोल में स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर एवं उपहार देकर मनाया गया।


अतुल शाह ने अपने भाषण में सर्वप्रथम इस स्कूल की प्रधानाध्यापिका भारतीबेन गांजावाला, प्रधानाचार्य अजीत चांगन एवं इस स्कूल के शिक्षण स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा मोदीजी ने बौद्धिक रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों को विकलांग से दिव्यांग शब्द दिया। दक्षिण मुंबई अध्यक्ष शलाका ताई साल्वी ने ए के मुंशी स्कूल के दिव्यांग बच्चों की सराहना की और उसके बाद मोदी जी के जन्मदिन का केक काटा गया, और छात्रों को उपहार और भोजन दिया गया।


कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष सुशील राणे, माधवबाग मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपाली मालुसरे, शिव सेना महिला पदाधिकारी श्रीमती पद्मजा वेद पाठक, विक्रम ब्रह्मभट्ट, संजय नीलवर्णा, सुभाष काका, श्रीमती अलका कुलथे, संगीता कुलथे, स्वातिबेन दमानिया, राजुलबेन कायस्थ, गीता शर्मा,बलवंत गायकवाड़, मुकेश गावकर, अभिषेक शाह,राजा पाटिल,धंनजी सोलंकी, मनोज वडकुल पप्पू चौरसिया उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button