उत्तराखंड प्रीमियर लीग – सीजन 14 की शानदार शुरुआत आज से

उतराखंड प्रीमियर लीग की आज से हुई शुरुआत
8 टीमें और 13 मेंच खेलें जायेंगे इस बार
नवी मुंबई उत्तराखंड समाज की युवा शक्ति को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने वाली जागरूक और सक्रिय संस्था देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित उत्तराखंड प्रीमियर लीग – सीज़न 14 का चार दिवसीय क्रिकेट मैंच की शानदार शुरुआत आज से राजीव गांधी स्टेडियम, बेलापुर, नवी मुंबई में वैदिक रीति रिवाज से हुई. वेदमन्त्रों की ध्वनि के बीच यूपीएल ट्रॉफी का उद्घाटन 30 अक्टूबर 2025 को डॉ. टी. एस. जोशी द्वारा किया गया।
समाज के कुछ गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि के साथ सभी टीमों के खिलाड़ियों की मौजूदगी में कार्यक्रम मनमोहक बन गया।

उल्लेखनीय है कि देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन का यह 14 वां सीजन प्रीमियर लीग है जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी

जिनमें
यूके रायगढ़
- यूके नवी मुंबई
- ताकतवर मुंबई
- यूके ठाणे-कल्याण
- यूके पूर्वी मुंबई
- यूके पुणे
- यूके विरार-पालघर
- यूके पश्चिमी मुंबई प्रमुख भाग लें रही हैं।

देवभूमि स्पोर्ट्स फ़ाउंडेशन के
अध्यक्षः सुरेश राणा सचिव लक्ष्मण ठाकुर कोषाध्यक्ष महिपाल नेगी, चीफ़ कोर्डिनेशन प्रवीन ठाकुर ने बताया कि
चार दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट केवल क्रिकेट का नहीं, बल्कि भाईचारे, उमंग और उत्तराखंड की एकता का पर्व है।

हर चौका, हर छक्का और हर जीत हमारी देवभूमि की पहचान को और मज़बूत करती है।
कल गुरुवार को
यूपीएल 2025 – सीज़न 14
उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीज़न 14, उत्तराखंड समुदाय को 8 स्थानों पर 8 टीमों के साथ एक साथ लाता है, जिसका नेतृत्व उत्तराखंड टीम के मालिक क्रिकेट में युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हैं।
यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है।

प्रवीण चंद ठाकुर ने कहा
इस बार भाग लेने वाली टीमें और मालिक
सीनियर टीम मालिक
1 यूके रायगढ़ रमेश बिष्ट, संजीव सजवाण, मनोज दानू, सुशील जोशी, और घनश्याम भट्ट हैं।
2 यूके पालघर माधवानंद भट्ट जी, होशियार दशोनी
3 यूके पुणे नारायण कोरंगा, योगेश कापड़ी, राजेश नेगी, गिरजा मोंगाली ।
4 यूके ठाणे-कल्याण प्रकाश धपोला, अशोक मुरारी , डी.बी. चंद, गोविंद बोरा, पूर्व नगरसेवक महदिप बिष्ट “मुन्ना सेठ” रमेश ठाकुर.
5 यूके साउथ मुंबई नमिता कफलिया
6 यूके पूर्वी मुंबई नवीन चंद ठाकुर।
7 यूके वेस्टर्न भयंदर-मुंबई हयात सिंह राजपूत, प्रदीप रावत, गिरवीर नेगी ।
8 यूके नवी मुंबई सुरेश राणा , प्रदीप पांडे, सुरेश जोशी हैं।

टूर्नामेंट में
कुल मैच: 13 होंगे
फाइनल मैच: 2 नवंबर 2025, 3:00 बजे
यह अनूठा प्रारूप टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बनाता है और उत्तराखंड समुदाय के सभी आयु वर्गों में क्रिकेट में भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन ने सभी खेलप्रेमियों और उत्तराखंड समाज के लोगों से उपस्थिति की अपील करते हुए कहा है कि वे समाज के इन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अवश्य आएं पर
आपकी उपस्थिति हमारे लिए गौरव का विषय होगी।
विशेष प्रारूप – यूपीएल 2025
समावेशीपन और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए, यूपीएल 2025 ने प्रत्येक प्लेइंग इलेवन में 50+ खिलाड़ी, 40+ खिलाड़ी और एक अंडर-19 खिलाड़ी को शामिल करना अनिवार्य कर दिया है।