प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़ा हजारों लोगों को मिल रहा फायदा


देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी के तहत जहां मुंबई उपनगर घाटकोपर के भाजपा विधायक पराग शाह के सहयोग और समर्थन में जैन मुनि नम्रमुनि महाराज की ओर से कई समाजोपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सेवा पखवाड़े की तहत घाटकोपर के भाजपा पूर्व नगरसेवक प्रवीण छेड़ा के नेतृत्व में कई सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया है।मुलुंड उपनगर के भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने भी आमजन और गरजू लोगों के लिए बहुत सारे कार्यक्रम पूरे पखवाड़े भर रखे हुए हैं।नालासोपारा में नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नालासोपारा वसई क्षेत्र के कई लोगों ने उपचार का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन वसई विरार जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, महासचिव मनोज बारोट, अचोले मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, महासचिव आनंद मिश्रा, सचिव मनीष ओझा, कोषाध्यक्ष अनिल शुक्ला उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण का जन्मदिन था, सभी ने उनकी दीर्घायु की कामना की गई।श्री नरसिंह के. दुबे चॅरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी एवं नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग प्रमुख प्रोफेसर डॉ. ऋजुता दुबे ने उपस्थित थी।इस आरोग्य शिविर का सफल आयोजन भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित ओमप्रकाश दुबे ने किया।