2025 की पहली दहीहंडी में जोगेश्वरी के गोविंदा पथक ने रचा इतिहास, बनाया 10-मंजिला विश्व रिकॉर्ड&&– ठाणे: पूरे महाराष्ट्र में दहीहंडी उत्सव की शुरुआत हो चुकी है और इस साल का पहला और सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड ठाणे में बना। जोगेश्वरी के कोकण नगर गोविंदा पथक ने 10-मंजिला मानव पिरामिड बनाकर इतिहास रच दिया।

यह रोमांचक घटना ठाणे के संस्कृती दहीहंडी उत्सव में देखने को मिली, जिसका आयोजन परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक करते हैं।
इस साल की दहीहंडी प्रतियोगिता में कोकण नगर गोविंदा पथक ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने न सिर्फ 10 थरों (परतों) का पिरामिड सफलतापूर्वक बनाया, बल्कि इसमें ‘चार एक्का’ यानी एक के ऊपर एक चार गोविंदाओं को खड़ा करके अपनी ताकत और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह 2025 का पहला 10-मंजिला पिरामिड है, जिसने विश्व रिकॉर्ड की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस जीत के बाद पूरे मैदान में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में मौजूद परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए गोविंदा पथक की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एकाग्रता, टीम वर्क और संगठन को मजबूती प्रदान करता है।