International

पूर्व उपराष्ट्रपति हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा ली गई वापस

वाशिंगटनअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा वापस ले ली है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सिक्योरिटी रद्द कर दी। पूर्व उपराष्ट्रपतियों को पद छोड़ने के बाद अधिकतम 6 महीने तक संघीय सरकार की सुरक्षा मिलती है, जबकि पूर्व राष्ट्रपतियों को आजीवन सुरक्षा मिलती है। सूत्रों का कहना है कि तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुपचुप तरीके से एक निर्देश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत हैरिस के लिए छह महीने से अधिक समय तक सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button