Mumbai Maharashtra

31 अगस्त तक ठाणे से हटेंगे अवैध लाउडस्पीकर

मुंबईभाजपा नेता किरीट सोमैया ने ठाणे में धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे मुंबई को लाउडस्पीकर मुक्त बनाया गया, वैसे ही ठाणे में भी यह अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई 31 अगस्त तक पूरी की जाएगी।

मस्जिदों में नियमों के उल्लंघन का आरोप
सोमैया ने आरोप लगाया कि ठाणे की मस्जिदों और मदरसों में हाईकोर्ट व पुलिस प्रशासन के दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हुए लाउडस्पीकरों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंब्रा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 150 से ज्यादा मस्जिदें और मदरसे लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सौंपा अनुरोध
किरीट सोमैया ने ठाणे पुलिस और विभिन्न थानों के अधिकारियों से मुलाकात कर अनुरोध किया कि ठाणे को भी लाउडस्पीकरों से मुक्त करने की दिशा में सख्त कदम उठाए जाएं
। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई में यह संभव हो सकता है, तो ठाणे में भी इसे अमल में लाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button