India

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स की 7 वा स्थापना दिवस

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स की 7वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ ।
इस अवसर पर संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों मंथन पर किया गया।

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स ने अपने 7 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रीय ऑनलाइन कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सैमिनार बैठक में राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें संगठन के भविष्य की रणनीतियों, सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया

दिल्ली, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश उड़ीसा राजस्थान सहित अनेक राज्यों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। पुणे की भागीदारी इस बैठक में खास रही, जहां से जुड़े कई पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया।

महिला अधिकारों के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय और ट्रेड यूनियन लीडर सत्यवाणी को महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया पुणे से जुड़ी सत्यवाणी की इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही सभी प्रदेशों के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पंकज सिंह को उप कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से संगठन के वित्तीय संचालन और योजना निर्माण में नई ऊर्जा आने की उम्मीद के साथ कार्य को पूरा करने में सक्षम हो

सभी प्रदेशों में तहसील से लेकर जिला स्तर प्रदेशों में गठन की विस्तार से चर्चा की गई महाराष्ट्र में पुणे, मुंबई, नागपुर, नाशिक चालीसगांव अमरावती लातूर नांदेड़ पालघर थाणे जैसे प्रमुख शहरों में जनजागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, विधिक सहायता शिविर और युवाओं के लिए मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन की जड़ें अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा

राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारियों ने पुणे एवं उत्तरप्रदेश इकाई की सक्रियता और कार्यों की प्रशंसा की। संयुक्त महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता हरिकृष्ण पासवान महासचिव वाहिद सिद्दीकी राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार आर बी चतुर्वेदी आई टी डायरेक्टर वरुण चौहान कोषाध्यक्ष शेखर शेलके और गनपत चौहान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ धनंजय सिंह यूपी रमेश मिश्रा उड़ीसा पंकज अग्रवाल डॉ हिमानी सोम आशुतोष यादव जितेंद्र केशरी सुमित यासिफ धनानी डॉ बासुदेव यादव महाराष्ट्र महासचिव सफदर सिद्दीकी राकेश धीमन सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया पुणे की टीम ने कई प्रेरणादायक कार्य किए हैं, जिन्हें अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में प्रेशित किया गया

राष्ट्रीय बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि आगामी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (दिसंबर 2025) के अवसर पर एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम पुणे में आयोजित किया जाए। इसकी औपचारिक घोषणा अगली बैठक में की जाएगी।

बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख प्रतिनिधि

इस ऑनलाइन बैठक में सभी ने संगठन की दिशा, कार्यशैली और जनहित कार्यक्रमों पर विचार साझा किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अहमदाबाद में फ्लाइट दुर्घटना में मृत यात्री गणो को श्रद्धांजलि अर्पित की ईश्वर उनके परिजनों को इस गम्भीर संकट से उबरने की शक्ति प्रदान करे
सभी का आभार व्यक्त महाराष्ट्र महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता संघ सफदर सिद्दीकी ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button