Blog

स्वामी विवेकानंद रन 21 सितंबर मैराथन में दौड़ेंगे चार हजार मुंबईकर

स्वामी विवेकानंद के विचारों के लिए दौड़ेंगे मुंबईकर

मुंबई। भारत विकास परिषद पवई-चांदिवली पिछले 12 वर्षों से स्वामी विवेकानंद दौड़ का आयोजन करती आ रही है और यह इसका 13वां वर्ष है। यह दौड़ कल यानी 21 सितंबर सुबह 5 बजे से 7 बजे के बीच पवई हीरानंदानी के डीमार्ट के समीप स्टार बाक्स के आगे भव्य स्वागत मंच पर से शुरू होगी

जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और संसदीय समिति के चेयरमैन सासंद जगदंबिका पाल प्रमुख अतिथि के रूप में रहेंगे इसके अलावा अभिनेता मुकेश ऋषि, अभिनेत्री सृष्टि माहेश्वरी स्थानीय शिवसेना विधायक दिलीप मामा लांडे समेत कई सामाजिक हस्तियां इस दौड़ में शामिल होने वाले हैं

भारत विकास परिषद के संयुक्त सचिव पश्चिम क्षेत्र के महेश शर्मा ने बताया कि लगभग चार हजार महिला पुरुष और युवा शक्ति इस मैराथन में भाग लेने पहुंचने वाले हैं उन्होंने कहा कि इस बार विशेष अतिथियों के हाथों सामाजिक क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर पर्यावरण, झोपड़पट्टी में एनीमिया, नशामुक्ति, शिक्षा में जुटी 10 संस्थाओं दस लाख रुपए की राशि देगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन में टीम वर्क लगती है और हमारे साथ बिल्कुल जमीनी स्तर पर स्वयंसेवी कार्यकर्ता हैं । उन्होंने कहा भारत परिषद संपर्क, सेवा, संस्कार, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे पांच प्रमुख प्रकल्पों पर कार्य कर रही है। इस दौड़ से प्राप्त समस्त धनराशि सेवा कार्यों में उपयोग होती है।

पिछले वर्ष परिषद ने इस प्रकल्प के माध्यम से 14 लाख रुपए की सेवा की थी, जिसमें सेवा बस्तियों की महिलाओं के लिए ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान, सीमावर्ती सैनिकों के लिए दिवाली फराल और अन्य सेवाएं शामिल थीं। सभी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से जुटते हैं

इस आयोजन की टीम में परिषद के राष्ट्रीय संपर्क गति विधि सदस्य राजेन्द्र इननानी, सेवा संयोजन समिति में दीप्ती चौधरी, प्रांतीय वरिष्ठ सदस्य किरन कुमावत सुरेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष जयंत कुमावत, दीप्ति झंवर समेत कई सदस्यों की रात दिन की मेहनत लगी है।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारों का प्रसार और जरुरतमंदों की सेवा करना है। उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और सद्विचार वान लोगों से निवेदन किया है कि वे भी इस आयोजन में आमंत्रित हैं और इस दौड़ में भाग लें सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button