साहित्य प्रेमियों को मानवतावादी मूल्यों और सामाजिक एकता पर बल देते रहना चाहिए – मधु राज मधु

निर्मला फाउंडेशन का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई, सांताक्रुज (पश्चिम) स्थित सोशल वेल्फेयर सेंटर, रेलवे कॉलोनी में सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘निर्मला फाउंडेशन’ द्वारा भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में महानगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, फिल्मकार, संगीतकार, नाटककार एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ कवि व पत्रकार विनय शर्मा ‘दीप’ की सरस्वती वंदना से हुआ।
संस्था की अध्यक्ष प्रो. डॉ. शशिकला पटेल, स्वागताध्यक्ष आर. एन. यादव तथा कार्याध्यक्ष चंद्रवीर यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार मधुराज ‘मधु’ ने करते हुए मानवतावादी मूल्यों और सामाजिक एकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र, पत्रकार नामदार राही, ललित आर्या, ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. परमिंदर पाण्डेय, राकेश जलोत्रा, रामसिंह, दिव्या जैन एवं आर. के. सर सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों का शाल, पुष्पगुच्छ व तुलसी पौधे से सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में डॉ. कृष्णकुमार कृपा शंकर यादव को विशेष सम्मान प्रदान किया
डॉ. शशिकला पटेल को पीएच.डी. उपाधि प्राप्ति पर मानववादी लेखक संघ द्वारा अभिनंदित किया गया।
इन कवियों ने किया कविता पाठ
कवि सम्मेलन में आराधना रावत, जाकिर हुसैन ‘रहबर’, अर्चना वर्मा सिंह, कृष्णा श्रीवास्तव, सत्यवती मौर्या, विद्या शर्मा, लक्ष्मीकांत कमलनयन सहित अनेक रचनाकारों ने प्रभावपूर्ण काव्य पाठ किया। वरिष्ठ कवयित्री डॉ. नीलिमा पाण्डेय एवं उषा ‘मधु’ की प्रस्तुतियों ने विशेष सराहना अर्जित की। महेश भट्ट की हास्य रचना और कृष्ण बंसल की अभिनययुक्त प्रस्तुति ने वातावरण को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमर बहादुर पटेल ने किया, जबकि संयोजन अजय कुमार गुप्ता, सुरेन्द्र पाल, गिरधारी लाल पंडित व रितु कुमार ने किया। अंत में चंद्रवीर यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई।