युवतियों को भी भा रहा है क्रिकेट, क्रिकेट जैसे खेल में भी महिलाएं दिखा रही हैं सुंदर प्रदर्शन -महापौर सुजाता पाटिल

🏏 उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10: महिला, पुरुष व सेलिब्रिटी फाइनल रहा बहुत ही रोचक
नवी मुंबई सीबीडी –
महिलाओं की की बढ़ती भागीदारी यह साबित करती है कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं आज मुझे खुशी है कि उत्तराखंड की युवतियों की टीमों ने पहली बार यहां बड़ी संख्या में हिस्सेदारी ली और एक टीम विजई हुई मैं उन सभी टीमों को बधाई दूंगी जिन्होंने इसमें हिस्सेदारी ली और जीतने वाली टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं यह वक्तव्य नवी मुंबई की महापौर सुश्री सुजाता सूरज पाटिल ने बुरांश यूथ यूनाइटेड आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर कप सीजन 10 में मुख्य अतिथि के रूप में कहे।

श्रीमती पाटिल ने टीमों को सम्मानित भी किया तथा आयोजकों और खिलाड़ियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 का भव्य फाइनल मुकाबला रायगढ़ भवन के समक्ष सिडको क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ।पुरुष वर्ग के फाइनल में Dairy Tech Himalayan, Pune और Pahadi Avengers के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर Pahadi Avengers के कप्तान दीपक जोशी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए Dairy Tech Himalayan ने निर्धारित 20 ओवरों में 166 रन बनाए और 167 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी Pahadi Avengers टीम, विरोधी टीम की सटीक गेंदबाजी और शानदार क्षेत्ररक्षण के आगे टिक नहीं पाई और 100 रन से कम स्कोर पर सिमट गई। इस शानदार जीत के साथ Dairy Tech Himalayan, Pune ने सीजन–10 का खिताब अपने नाम किया।

👉 ऋषि बिष्ट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया।वहीं बेस्ट बॉलर (गेदबाज) का पुरस्कार प्रीतम सिंह को प्रदान किया गया।
पहली बार आयोजित महिला क्रिकेट फाइनल में Nanda Devi XI, Airoli और Gad Kumaon Parvatiya Samaj XI के बीच मुकाबला खेला गया।
Nanda Devi XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवरों में 67 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी की बदौलत विमेन ऑफ द सीरीज का खिताब नंदा देवी इलेवन की खिलाड़ी चेतना बिष्ट ने अपने नाम किया।

सियेट टायर की श्रीमती सुलोचना कपिल के हाथों भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हस्ताक्षरित बल्ला दिया गया।
बुरांश ने गिनाए प्रतियोगिता के उद्देश्य
यह मैच सामाजिक उद्देश्य के लिए आयोजित किया गया, जिसमें एकत्रित धनराशि पहाड़ी प्रवासी समाज के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सहयोग हेतु समर्पित की जाएगी
ये हैं प्रायोजक
बुरांश यूथ यूनाइटेड ने सभी अतिथियों एवं प्रायोजकों — गामी ग्रुप, ट्राइडेंट लॉजिस्टिक्स, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, पहाड़ी प्रवासी समाज, CEAT Tyres, शक्ति फाउंडेशन, अनमोल बिल्डर्स, प्यारी पहाड़न
यूथ यूनाइटेड का यह आयोजन अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें युवा, महिला एवं पुरुष—सभी वर्गों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्कृष्ट मंच मिला। इस प्रतियोगिता ने खेल भावना, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को और अधिक सशक्त करने का सराहनीय कार्य किया है।
गणमान्य लोग मौजूद
▪️गामी समूह के प्रमुख आशीष गामी, मयंक पाटिल (सीईओ) दीपक कोटिया (सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर)हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर इस्कान के प्रमुख संत श्री रघुवीर दास जी महाराज,समाजसेवी हयात सिंह राजपूत,अशोक मुरारी महेश राजपूत , सुलोचना कपिल (शक्ति फाउंडेशन) डी बी चंद ,माधवानंद भट्ट , चेयरमैन, अनमोल बिल्डर्स)▪️ श्रीमती मीनाक्षी भट्ट , वीरेंद्र नेगी ,नवीन चंद ठाकुर, विजया पंत तुली, आनंदी गैरोला, चामू सिंह राणा, शेखर उपाध्याय, नवीन चंद ठाकुर पूर्व नगरसेवक बहादुर बिष्ट , स्थानीय नगरसेवक डॉ. जय नाथ , स्वतंत्र जनसमाचार के कार्यकारी संपादक राकेश निर्मोही,मोहन सिंह बिष्ट , दिनेश अंथवाल,लोकगायक सुरेश काला, समाजसेवी मनोज भट्ट, प्रवीन चंद ठाकुर, पत्रकार केशर सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, अभिनेता ज्योति राठौड़, रमेश गोदियाल समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बुरांश यूथ यूनाइटेड के प्रमुख पदाधिकारी बुरांस से सतीष रिखारी, नवीन जोशी, हर्ष मनराल, मनीष जोशी, गोकुल भट्ट, रमेश गोस्वामी, ललित डांगी, ललित जोशी ने सभी का मन से आभार व्यक्त किया।