Blog

मुलुंड में रामदास आठवले की रैली से सकते में आए भाजपाई

आठवले की नाराज़गी भारी पड़ सकती है भाजपा को

विनोद जाधव के प्रचार में की रैली नाराजगी जताई


मुंबई – महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी के साथ भीमसेना के साथ होने पर भी उनके सैनिक की शक्ति को हर बार भाजपा क्यों भूल जाती है इसका उत्तर सालों से पहेली बना हुआ है इस समय आरपीआई नेता रामदास आठवले को विश्वास था कि बृहन्मुंबई मनपा चुनाव में कुछ सीटें उनके समर्थकों पदाधिकारियों को भी मिलेगी मगर जहां उनका वर्चस्व था वहां उन्हें हक नहीं दिया गया।

इसलिए मुलुंड पश्चिम के वार्ड क्रमांक 104 में उनके कट्टर समर्थक और जिले में पदाधिकारी विनोद जाधव को निर्दलीय आरपीआई पुरुस्कृत उम्मीदवारी दे दी
विनोद जाधव का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रकाश गंगाधरे उबाठा उम्मीदवार राजेश चव्हाण और भारतीय कांग्रेस के उम्मीदवार हेमंत बापट के समक्ष है।


विनोद जाधव का बहुजन समाज में अच्छी खासी पकड़ भी है वहीं आम्बेडकर को मानने वाले मतदाताओं में अच्छी खासी दखल है। पिछले कई सालों से बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर उनका पांच दिवसीय भव्य दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्र भर के लोगों को सम्मानित पुरुस्कृत किया जाता है।

युवाओं के बीच तगड़ी पकड़ जाधव की है जिसका फायदा मिल सकता है। तीन दिन पूर्व विनोद जाधव के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन सीमा आठवले के हाथों हुआ जबकि आरपीआई के राष्ट्रीय नेता केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने गुरुवार को विशाल रैली में भाग लिया। उन्होंने स्वतंत्र जनसमाचार को बताया कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के कारण संगठन चलते हैं महायुति में हमारी मांग थी कि यह वार्ड हमें दिया जाये मगर यह नहीं हुआ इसलिए पदाधिकारी विनोद जाधव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हमारे पुरुस्कृत उम्मीदवार हैं। विनोद जाधव का चुनावी चिन्ह कपवसी है।जिसे हम कभी भूल नहीं सकते।

सुबह की शुरुआत इसी से होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button