बुरांश यूथ यूनाइटेड आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर कप सीजन -10 में महिला टीमों ने छक्काये दर्शक जमकर लगे चौके- छक्के

नवी मुंबई ऐरोली -बुरांश यूथ यूनाइटेड द्वारा आयोजित उत्तराखंड चैलेंजर्स कप सीजन–10 के अंतर्गत महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 मार्च को करण मित्र मंडल क्रिकेट मैदान, सेक्टर-7ऐरोली में किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया— गढ़-कुमाऊं पर्वतीय समाज (विरार), हिमालयन क्वींस (नवी मुंबई), नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन (ऐरोली), चंद क्वींस इलेवन (ठाणे), उत्तराखंड महिला संगठन (मुंबई) और दोस्ती ग्रुप इलेवन (ठाणे) सभी टीमों के बीच 2-2 लीग मैचों के कड़े और रोमांचक मुकाबले खेले गए। लीग मैच गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार और हिमालयन क्वींस, नवी मुंबई के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गढ़ कुमाऊं टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 34 रन बनाए। जवाब में हिमालयन क्वींस ने 3 ओवर की अंतिम गेंद पर ज्योति ठाकुर के चौके की मदद से मैच जीत लिया।

दूसरा लीग मैच हिमालयन क्वींस इलेवन और चंद क्वींस इलेवन, ठाणे के बीच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चंद क्वींस ने 32 रन बनाए, जिसे हिमालयन क्वींस ने शानदार बल्लेबाजी के साथ हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीसरा लीग मैच नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन, ऐरोली और दोस्ती ग्रुप इलेवन, ठाणे के बीच खेला गया। नंदा देवी की सलामी बल्लेबाज काव्य उपाध्याय और चेतना
ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 83 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दोस्ती ग्रुप इलेवन की टीम 16 रन पर सिमट गई।

चौथा लीग मैच उत्तराखंड महिला संगठन, मुंबई और नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन, ऐरोली_ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड महिला संगठन ने 4 ओवर में 18 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नंदा देवी यूनाइटेड ने 1 ओवर 1 गेंद में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

पांचवां लीग मैच गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार और चंद क्वींस इलेवन के बीच खेला गया। गढ़ कुमाऊं टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन बनाए और जीत के लिए 33 रन का लक्ष्य दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने विपक्षी टीम को 30 रन पर रोककर मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बनी।छठा लीग मैच उत्तराखंड महिला संगठन, मुंबई और दोस्ती ग्रुप इलेवन,

ठाणे के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड महिला संगठन ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 18 रन बनाए। जवाब में दोस्ती ग्रुप इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

सेमीफाइनल मुकाबले पहला सेमीफाइनल हिमालयन क्वींस इलेवन और गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़ कुमाऊं टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 62 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमालयन क्वींस ने जोरदार प्रयास किया, लेकिन अंततः 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ गढ़ कुमाऊं पर्वतीय समाज, विरार फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। दूसरा सेमीफाइनल नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन और दोस्ती ग्रुप इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नंदा देवी यूनाइटेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 93 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दोस्ती ग्रुप इलेवन की टीम 31 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ नंदा देवी यूनाइटेड इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मुकाबला 29 मार्च को सिडको क्रिकेट मैदान, बेलापुर में खेला जाएगा।पूरे टूर्नामेंट में काव्य उपाध्याय, चेतना, ज्योति ठाकुर और रेवा घनाटा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और खेल कौशल से दर्शकों व मुख्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया

।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करण मड़वी (पूर्व नगरसेवक), श्रीमती सावित्री पुरोहित , सेवानिवृत्त न्यायाधीश करमचंद पुरोहित चामू सिंह राणा , बहादुर सिंह बिष्ट ( पूर्व नगरसेवक), अमन ‘ पप्पू’ बर्थवाल , श्याम सिंह बिष्ट , लक्ष्मण ठाकुर जी, भूपेश गुनियाल , नमिता कफलिया , मनोज दानू . तारा सिंह कपकोटी जी (उत्तराखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष), मोहन सिंह बिष्ट, हरीश जोशी , स्वतंत्र जनसमाचार के कार्यकारी संपादक राकेश खंकरियाल निर्मोही , पत्रकार केशर सिंह बिष्ट, धनवीर चमियाल, गढ़वाल एकता समिति और सुरेश जोशी,सुरेश पुरोहित, ज्योति कोठियाल, गजेंद्र रावत जी उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि धाम सिंह मनराल, नवीन चंद ठाकुर, अर्जुन इगराल, भूपी चंद, प्रवीण ठाकुर, वसंत धपोला, प्रदीप मोनी, कैलाश सिंह बोरा, महावीर घनाटा, वीणा नेगी, शेखर टम्टा, कैलाश ठाकुर, लोकेंद्र ओझा, संगीता बलोदी, शशि नेगी, भूपेश कपकोटी, जय किशोर शर्मा, हरी बिष्ट, रंजीत बिष्ट, रोहित बिष्ट, रमेश गोस्वामी, शीला डाबोला, दीपक कोटिया, गामी ग्रुप से श्री मीत, सुरेंद्र खोलिया और निर्मला बलोदी* ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दोपहर की तेज़ धूप भी खिलाड़ियों का हौसला न डिगा पाई.पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भारी गर्मी का अहसास तक नहीं हुआ।
