Blog

प्रेसिडेंट कप इंडिया -2026 की लाॅचिंग सेरेमनी का शानदार आगाज़ # 31 मार्च से 5 अप्रैल तक 16 राज्यों के बीच खेला जाएगा प्रेसिडेंट कप इंडिया

मुंबई -“प्रेसिडेंट कप इंडिया – 2026” : टेनिस क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का भव्य उद्घोष मुंबई की सरज़मीं पर खेल और युवा ऊर्जा का एक नया अध्याय उस समय आरंभ हुआ, जब “प्रेसिडेंट कप इंडिया – 2026” की सेरेमनी की भव्य लॉन्चिंग शिवसेना के युवा नेता एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के हाथों हुई। डा शिंदे ने कहा यह एक टूर्नामेंट की शुरुआत नहीं, बल्कि देश के लाखों टेनिस क्रिकेट खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने की दिशा में नींव का पत्थर साबित होने वाला है।

टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ITCSF) द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 5 अप्रैल तक देश के 16 राज्यों की टीमों के बीच होगी।

आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी क्षमता का परिचय पूरे देश के समक्ष दे सकें।

🌍 राष्ट्रीय स्तर का आयोजन: है प्रेसिडेंट कप इंडिया जो

31 मार्च से 5 अप्रैल तक 16 राज्यों में मुकाबले होंगे।

💰 30 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि।🚀 युवाओं के लिए अवसर: लोकल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान का मंच।

🏆 16 दमदार टीमें: देशभर की प्रमुख टीमें जैसे महाराष्ट्र वॉरियर्स, दिल्ली स्ट्राइकर्स, गुजरात लायंस, यूपी नाइट्स आदि शामिल।

⚙️ प्रोफेशनल संरचना: ITCSF के माध्यम से टेनिस क्रिकेट को संगठित और पेशेवर स्वरूप देने का प्रयास।

👩‍🦰

महिला खिलाड़ियों के लिए पहल: भविष्य में महिला खिलाड़ियों को भी मंच देने की घोषणा।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें—महाराष्ट्र वॉरियर्स, पुणे पाइरेट्स, बिहार ब्लास्टर्स, दिल्ली स्ट्राइकर्स, हरियाणा रॉयल्स, गुजरात लायंस, कर्नाटक रॉयल किंग्स, केरल वॉरियर्स, कोलकाता राइडर्स, मध्य प्रदेश टाइगर्स, पूर्वांचल पैंथर्स, राजस्थानी योद्धाज, रॉयल चैलेंजर्स गोवा, सुप्रीम सुपर किंग्स (तमिलनाडु), यूपी नाइट्स और उत्तराखंड टाइगर्स—इस महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने को तैयार हैं।

इस अवसर पर अभिजीत दारकेकर को महाराष्ट्र ज़ोन-01 (मुंबई-ठाणे-कोंकण) का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया, जो इस क्षेत्र में टेनिस क्रिकेट के विकास को नई दिशा देने का संकेत है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

शिवसेना सांसद डॉ. ज्योति वाघमारे, जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट हेमंत बनियाल, विनोद पाटिल, सेक्रेटरी नीलेश भिंटाडे, जॉइंट सेक्रेटरी अर्पिता चतुर्वेदी, महाराष्ट्र जोन-1 के प्रेसिडेंट अभिजीत दारकेकर, महाराष्ट्र जोन-2 के प्रेसिडेंट राकेश पवार, बिहार के प्रेसिडेंट चंदन यादव, दिल्ली के प्रेसिडेंट हेमंत बनियाल, हरियाणा के प्रेसिडेंट रवि गाबा, गुजरात के प्रेसिडेंट वनराजसिंह गोहेल, कर्नाटक के प्रेसिडेंट एच. एम. अकुल, केरल के प्रेसिडेंट विपिन के. एम., पश्चिम बंगाल के प्रेसिडेंट विशाल प्रसाद, मध्य प्रदेश के प्रेसिडेंट प्रद्युम्न गोहल, पूर्वांचल के प्रेसिडेंट पीयूष श्रीवास्तव, राजस्थान के प्रेसिडेंट राकेश शर्मा, गोवा के प्रेसिडेंट ज़मीर अहमद, तमिलनाडु के प्रेसिडेंट मोहम्मद शफी, उत्तर प्रदेश के प्रेसिडेंट अर्पित चतुर्वेदी और उत्तराखंड के प्रेसिडेंट राणा और मनोज दानू समेत कई क्रिकेट प्रेमी और अलग-अलग क्षेत्रों के गणमान्य और लोग मौजूद थे।

“प्रेसिडेंट कप इंडिया – 2026” केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का एक विराट अभियान है। यह पहल निस्संदेह टेनिस क्रिकेट को राष्ट्रीय परिदृश्य पर एक नई पहचान देने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button