Blog

गढ़वाल एकता समिति ठाणे का रामनवमी महोत्सव! भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों में झूमे श्रद्धालु

ठाणे वागले इस्टेट क्षेत्र के उत्तराखंडी समाज की सबसे जागरूक संस्था गढ़वाल एकता समिति का एक दिवसीय रामनवमी महोत्सव बड़ी दिव्यता और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

बीते साढ़े पांच दशक से गढ़वाल एकता समिति रामनवमी के पावन पर्व पर महोत्सव मनाती आ रही है।

ठाणे के उत्तराखंडी समाज की यह सबसे पुरानी जागरूक संस्था है जिसकी शुरुआत ही भगवान श्री राम जी की लीलाओं के शानदार मंचन से हुई थी। वागले इस्टेट जब एक दौर में इंडस्ट्रियल इस्टेट के रूप में थोड़ा थोड़ा उभर रहा था। रोजगार के क्षेत्र में वागले इस्टेट में विभिन्न कंपनियों की शुरुआत हुई थी

जिसके कारण कम्पनियों के कामगारों के लिए किसन नगर क्षेत्र का विकास कार्य शुरू हो रहा था।तब एक मात्र रामलीलाओं के मंचन के लिए यह संस्था बनी और तब से आज तक यह संस्था समाज को नित नई दिशा देने में लगी है।

संस्था के सहयोगी और प्रचार मंत्री एडवोकेट मनोज भट्ट और वर्तमान में संस्था के अध्यक्ष जगदीश रौथाण ने बताया कि सुबह भगवान श्री सत्यनारायण महापूजा की विधि वत शुभारंभ हुआ जिसमें स्थानीय नगरसेवक प्रकाश शिंदे ने दर्शन लाभ लिए इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

शाम को सांस्कृतिक संध्या रोड नं 16 स्थित टीएम ए सभागार में आयोजित थी. जिसमें मुंबई भर से समाज के गणमान्य नागरिक पहुंचे।

इसके अलावा वरिष्ठ नगरसेवक योगेश जानकर, पूर्व नगरसेवक शैलेश शिंदे, वरिष्ठ नगरसेवक दिलीप बाल टक्के समेत कई प्रमुख लोगों ने उपस्थिति दर्ज की।

लोकगायक सुरेश काला, श्रीमती शोभा सुंदरियाल, श्याम आर्य, , सुरेंद्र भट्ट,देवकी नंदन, कांडपाल प्रदीप रावत, के लोकगीतों की जबरदस्त प्रस्तुति रही।

वहीं श्री श्री श्री रविशंकर महाराज की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े टीम ने भगवान श्री राम जी और श्रीकृष्ण लीला के भक्तीमय भजनों पर दर्शक झूम उठे।इस अवसर पर भगवान श्री राम जी की सुंदर मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्रीमती कैंथोला, श्रीमती हेमा बुटोला, श्रीमती रेखा लिंगवाल ,श्रीमती जयंती भट्ट,नीलम पंत, कुमारी डिमरी, तनिष्का बुटोला, , श्रीमती एम कुकरेती भी नृत्य में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को गदगद कर दिया।

इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित पुरुस्कृत किया गया साथ ही साथ संस्था के वयोवृद्ध आजीवन सदस्यओं को भी सम्मानित पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वर्तमान में कार्यकारणी सदस्य जुटे हैं जिनमें हर्ष पति बमोला, विपिन कैंथोला, विवेक पंत, मुकेश रतुडी समेत गढ़वाल एकता समिति के सभी सदस्यों की भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button